उत्तर प्रदेशबलरामपुर
नवनिर्मित पुलिस चौकी वीरपुर सेमरा का हुआ उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। पचपेड़वा थाना अंतर्गत भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र, 12 गांवों को जोड़ने वाली थारू जनजाति क्षेत्र में बुधवार को वीरपुर सेमरा पुलिस चौकी का उद्घाटन देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया विशिष्ट अतिथि गैसड़ी के नि. विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू और वर्तमान विधायक राकेश यादव रहे।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा सरकार की मंशा रूप कार्य करके थारू जनजाति क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने से समस्याओं का समाधान और तस्करी पर रोक लगेगी। उद्घाटन पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर अमित चौरसिया सहित कई प्रधान और गणमान्य लोग शामिल रहे।




