सीबीगंज में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया

सीबीगंज। क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह के दिशानिर्देशन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता की उपस्थिति में एक पीरियड फ्रेंडली दुनिया के लिए की थीम पर आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देना तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने था, इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता बेहद ही जरूरी होती है क्योंकि यदि हम मासिक धर्म के दौरान गंदगी रखेंगे तो अनेकों बीमारी पनपती है मासिक धर्म के दौरान हमेशा ही सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम अपने आपको स्वच्छ रख सकें एवं बीमारियों से दूर रख सकें। मासिक धर्म के दौरान हमे हमेशा ही पौष्टिक आहार लेना चाहिए ताकि हम मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रह सकें, इसलिए हमे अपनी पुरानी एवं रूढ़िवादी सोच त्यागकर हमेशा ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता हेतु सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। जिससे अन्य बीमारियों का खतरा न रहे, इस अवसर पर हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह, सरिता कुमारी, श्रवण कुमार, आदि का विशेष सहयोग रहा।




