गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कई उप जिला अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में जिलाधिकारी बहराइच ने किया बदलाव

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा शासकीय कार्यहित जनपद में कार्यरत उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उप जिलाधिकारी महसी अखिलेश कुमार सिंह को तहसील कैसरगंज, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कैसरगंज प्रकाश सिंह को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में उप जिलाधिरकारी के पद तैनात किया गया। ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कैसरगंज आलोक प्रसाद आईएएस को तहसील महसी में ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। जबकि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!