ज्योति यात्रा को लेकर तैयारियाँ पूरी,आज निकाली जाएगी भव्य ज्योति यात्रा

बस्ती। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंपनी बाग से आयोजित होने वाली भव्य ज्योति यात्रा जो 2002 से प्रारंभ होकर 24 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है,इसी यात्रा की तैयारी को लेकर कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई,जिसमें लोगों को जिम्मेदारियाँ बांटी गयी। जिसमें विगत 24 वर्षों से ऐतिहासिक भव्य एवं दिव्य अखंड ज्योति यात्रा के आयोजन को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी कमलसेन द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किया गया है इसी क्रम में समाजसेवी कमलसेन द्वारा बताया गया कि यह यात्रा कंपनी बाग से निकलकर पुलिस चौकी गांधी नगर तक जाएगी। यात्रा में मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय गतका जो लगभग 99 देशों में पुरस्कार प्राप्त कर चुका है, राजस्थान का घूंघर नृत्य, मथुरा का लोक नृत्य, विश्व प्रसिद्ध बनारस की गंगा आरती इस यात्रा के मुख्य आकर्षण होगें। कमल सेन ने जनपद वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सायं 5.30 बजे कंपनीबाग पहुंचकर अखण्ड ज्योति का दर्शन कर लाभ प्राप्त करें, उन्होंने बताया कि यात्रा का अनुभव है कि कई जिलों से लोग यहां आकर प्रज्ज्वलित ज्योति के सम्मुख मनौतियां मानते हैं, जिसे पूर्ण होते भी देखा गया है, बस्ती की यह ज्योति यात्रा आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। तैयारी बैठक के दौरान दिनेश पाल,भूपेंद्र चौधरी,मनमोहन श्रीवास्तव काजू, केके श्रीवास्तव, समाजसेवी ओम प्रकाश अरोरा, चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, भाजपा नेता शरद रावत, सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, दिनेश पाल, सरदार सनम सिंह, नरेश सदाना, रघुनंदन राम साहू, राय अंकुरम श्रीवास्तव, हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह, कन्हैया लाल, विजय द्विवेदी, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव, पालू निषाद, दिवाकर भट्ट के साथ ही तमाम ब्लॉकों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




