गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

41500 बैग डीएपी व 11200 बैग एनपीके

जिले के सभी सहकारी समितियों को भेजी गई: जिला कृषि अधिकारी

बहराइच। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि जनपद बहराइच को चिलवरिया रैक प्वाईन्ट से 41500 बैग डी.ए.पी. व 11200 बैग एन.पी.के. प्राप्त हुई। जिला कृषि अधिकारी द्वारा चिलवरिया रैक प्वाईन्ट पर प्राप्त इफको डी.ए.पी. रैक का निरीक्षण कर क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको के साथ समस्त डीएपी उर्वरक रैक प्वाईन्ट से सीधे रिटेलर्स एवं को-ऑपरेटिव समितियों को भेजने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। डॉ. यादव ने बताया कि जिले को दिवस पूर्व प्राप्त चिलवरिया रैक पॉइंट पर 21600 बैग यूरिया उर्वरक प्राप्त हुई थी जिसे जनपद की 55 सरकारी समितियों एवं प्राइवेट रीटेलर्स की दुकान पर भेज दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया है कि अभी जनपद में प्राप्त उर्वरक के अतिरिक्त, 16264 मैट्रिक टन यूरिया, 1882 मेट्रिक टन डीएपी, 2651 मेट्रिक टन एनपीके एवं 13771 मेट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। इसके अलावा जनपद के सभी सहकारी समिति पर 42343 बोतल नैनो डीएपी एवं 28476 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है। उन्होंने जिले कृषकों को सुझाव दिया है कि डीएपी के साथ-साथ नैनो डीएपी, एनपीके एवं सिंगल सुपर फास्फेट ट्रिपल सुपर फास्फेट का भी प्रयोग करें, इसकी भरपूर मात्रा जनपद में उपलब्ध है। उन्होंने कृषकों को आश्वस्त किया है कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!