नवीन पकड़ी विद्यालय में बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी में गुरुवार को वार्षिक उत्सव एवं शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ज़फर आलम व अब्दुल अजीज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र अंकुर, रुद्र, लक्षिता, करीना, अक्षांश, वैष्णवी, अनुज, अजीत ,नैंसी, रितिका, वर्तिका, साक्षी आदि ने कान्हा काटे मत चुटकी, ये प्रयागराज है, बेटी हिंदुस्तान की, एक बार सलामी दे दो, राम आयेंगे, बड़ा नीक लागे आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर वाहवाही बटोरी। नियमित आने वाले लगभग 50 बच्चों व विद्यालय के 20 निपुण बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कल्पना ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए अंग वस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कल्पना, राम प्रसाद, कृष्णकला, अश्वनी कुमार, जफर आलम,अब्दुल अजीज, कमलेश दूबे, सुशील सिंह, हारून, नैयर सिद्दीकी, नन्दनी उपाध्याय, आनन्द प्रकाश गोंड, मो नैयर सिद्दीकी, अश्विनी चौधरी, रामप्रसाद यादव, कृष्ण कला, महेश प्रसाद, महेन्द्र यादव, संजय कुमार उपस्थित रहें।




