गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बाराबंकी : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बाराबंकी। तहसील रामनगर में मुख्य विकास अधिकारीएकता सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त हुए आवेदनों पर उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय पर ढंग से कर लिया जाए शिकायत के निस्तारण के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, पेंशन, लोक निर्माण विभाग, कब्जा, भूमि पट्टा आदि प्रकरण प्राप्त हुए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 47 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 16 प्रार्थना पत्र, विकास से सम्बन्धित 10 प्रार्थना पत्र, आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित 21 प्रार्थना पत्र, कृषि विभाग से सम्बन्धित 11 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 05 प्रार्थना पत्र, अन्य विभागों से सम्बन्धित 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 12 प्रार्थना पत्र निस्तारित किये गये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस रामनगर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार रामनगर, खंड विकास अधिकारी रामनगर, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!