बोदरवार नगर में महादेव बारात के लगे जयकारे व भब्य भण्डारे का आयोजन

कुशीनगर/बोदरवार। बोदरवार नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रामसभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।जो महादेव का गुड़गान करते हुए नगर के प्रमुख सड़कों से गुजरे। यात्रा के दौरान महादेव की झांकी बनाई गई थी शोभायात्रा के साथ हजारों महिला, पुरूष व बच्चे भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा बीच नगर में मुख्य सड़क पर स्थित शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर रामलीला मैदान होते हुए माँ सम्मे स्थान से होकर वापस आकर माँ काली स्थान पर सजे आदिशक्ति माँ पार्वती के झांकी के पास पहुचकर वहां विधिविधान के साथ पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ। तत्पश्चात माँ काली स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन था सभी शिव भक्तों नें प्रसाद ग्रहण किये। इस पूरे यात्रा के दौरान बोदरवार चौकी इंचार्ज अपने फोर्समय के साथ अन्त तक उपस्थित रहे। इस क्रम में ग्रामप्रधान राजकमल गुप्त, पूर्व प्रधान श्रीनिवास गुप्त आयोजक शिवकुमार,दिनेश गुप्त,राकेश गुप्त,अनिल पटेल,संदीप मोदनवाल, राजन गुप्त व सैकड़ों सभ्रांत व्यक्ति शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।



