वानिकी वन प्रभाग पौधशाला परिसर में गोष्ठी का अयोजन
सिद्धार्थनगर जिले में हरियाली के दुश्मन वन माफिया हुए सक्रिय

सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थनगर जिले में हरियाली के दुश्मन वन माफिया सक्रिय हुए हैं। वहीं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर में समय समय पर क्या सिर्फ दिखावा होता है। आपको बता दें कि अशोक पौधशाला परिसर में वानिकी वन प्रभाग पौधशाला परिसर में वानिकी कार्य सम्बन्धित था। गोष्ठी का अयोजन वीना तिवारी उपप्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था। गोष्टी को सम्बोधित करती हुई उपप्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर ने कहा था कि जीवन के लिए पौध रोपण आवश्यक है। स्कूली बच्चों वस्टाफ को पौधशाला प्रबन्धन से सम्बन्धित तमाम महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया। पौधों का संरक्षण व विकास के लिए बहुत आवश्यक है और उस की देखरेख भी जरूरी है। मगर दूसरी तरफ जिम्मेदारों की मिलीभगत से आम के हरे पेड़ काटे जा रहे है। स्थानीय लोगों की माने तो वन विभाग और पुलिस की गठजोड़ से क्षेत्र में यह खेल चल रहा है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के हाजिक डीह में पेड़ काटने का खेल चल रहा है।




