उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मंझरिया चकाईजोत मोड़ पर पिकअप खेत में उतरी

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। कंचनिया से बर्डपुर जा रही बिस्किट सप्लाई पिकअप 16 अगस्त शाम को मंझरिया चकाईजोत मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। पिकअप का अगला पहिया खेत में चला गया, जबकि पिछला पहिया सड़क पर रहा। घटना ईंट भट्ठे के पास हुई। आपको बता दें कि पिकअप में तीन लोग सवार थे। वापसी में खाली पिकअप दूसरा व्यक्ति चला रहा था। तभी चालक ने मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो देने से पिकअप सीधे खेत में जा उतरी। बगल में बैठे चालक ने समय रहते पिकअप को काबू कर लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरन्त मदद के लिए ट्रैक्टर मंगवाया। पिकअप लगभग 5 मीटर नीचे खेतों में लटक गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से पिकअप को पीछे खींचकर सड़क पर निकाला गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



