शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी, डिजिटल लाइब्रेरी से संवरेंगे बच्चों के सपनेरू डॉ. पवन मिश्रा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।शुक्रवार को शोहरतगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत सूर्यकुड़िया में ष्गांव की समस्या, गांव में समाधानष् अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा रहे।ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम पासवान, रोजगार सेवक एवं अन्य कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. पवन मिश्रा ने कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने ई-केवाईसी की उपयोगिता और आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में निर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा, ष्आधी रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए। बेटियां दो कुलों को संवारने का काम करती हैं, इसलिए उनका शिक्षित होना बेहद जरूरी है।ष् उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद है और जिले का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। गरीबी केवल आर्थिक संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रकाश से दूर होती है।डॉ. मिश्रा ने पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर ही उन्होंने अपने गांव और क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया और आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य गांव में ही समस्याओं का समाधान करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने की अपील भी की।चौपाल में राशन कार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं के साथ स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए मशरूम उत्पादन, अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती, अचार और मसाला उद्योग जैसे गृह उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, साइबर अपराध से बचाव और वित्तीय साक्षरता के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया।इस अवसर पर सचिव रामसेवक गुप्ता, रोजगार सेवक सूर्य प्रकाश, सफाई कर्मी दिनेश कुमार, बलराम चौधरी, अब्दुल कादिर, कोटेदार अनिल कुमार, अधिवक्ता पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




