गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध ऐसी अपमानजनक हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी-नीलम सिंह राना

बस्ती। प्रधानमंत्री की मां को बिहार में इंडी गठबंधन के मंच से भद्दी गालियां देने के विरोध में सोमवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यालय घेर कर चूड़ियां भेंट किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं मुख्य मार्ग से पैदल नारेबाजी करती हुए शहर के कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस भवन में घुस कर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी किया। महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और लोकतंत्र में गाली गलौज नहीं चलेगी नहीं चलेगी के गगनभेदी नारों से पूरा कांग्रेस दफ्तर गूंज उठा। उन्होंने कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी जय प्रकाश चौबे को दो दर्जन चूड़ियां भेंट कर कहा स्वर्गवासी महिला को गंदी गालियां देने वाले मर्द नहीं हो सकते इसीलिए उन्हें चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध ऐसी अपमानजनक हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसा बर्ताव करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की मां को सार्वजनिक रूप से गाली देने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सबसे घिनौनी हरकत बताते हुए कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष देश के अपमान पर उतारू है। कार्यक्रम में शालिनी मिश्रा, ममता सिंह, प्रवेश देवी, कृष्णावती देवी, मीरा देवी, मीना निषाद, रीता देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, राधिका, नंदिनी, प्रभावती, गया देवी, विमला, संघ प्रिया देवी, लक्ष्मी, ज्योति, पुष्पा, फूलमती देवी, सरिता, आरती, कौशल्या सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!