उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
अज्ञात कारणों से छप्पर के घर लगी आग,लाखों का नुकसान, प्रशासन ने मदद की मांग

कठेला/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कठेला समयमाता अन्तर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत कठेला गर्वी टोला तेलियाडीह निवासी राम सुभग पुत्र रामेश्वर के छप्पर के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई है। गांव के पड़ोसियों ने बाल्टी में पानी भर-भर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन छप्पर का घर होने के कारण भरभरा कर आग लगने से 8 से 10 बकरा-बकरी जलकर मौत हो गई। आपको बता दें कि पीड़ित राम सुभग अत्यन्त गरीब है। वहीं राम सुभग के मुताबिक छप्पर से लगे आगजनी में लगभग ढाई लाख से तीन लाख रुपए की बकरा-बकरी जलकर मरने से नुकसान हुआ है। इस सम्बन्ध में हल्का लेखपाल रणधीर यादव ने बताया कि मौके पर जाकर जांच करके तहसील पर रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई। वहीं गरीब पीड़ित राम सुभग ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग किया है।




