गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

खूंटा गाड़ने के लिए हुए विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रुप; फायरिंग के दौरान हुई एक ग्रामीण की मौत

हुजूरपुर/बहराइच। खूंटा गाड़ने के संबंध में दोनों पक्षों में हुआ विवाद; देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया ; फिर दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग किया जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई तथा चार लोग एक ही परिवार के घायल हो गए ; सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारी तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई । मिली जानकारी अनुसार हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौर घोसियाना गांव में इसराइल और सगीर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर में इसराइल के परिवार का मुफीद (25) पुत्र मुबारक बाइक से अपने घर आ रहा था। सड़क पर खूंटा गाड़ने और मवेशी बांधने का मुफीद ने विरोध शुरू किया ; इतने में विवाद शुरू हो गया। लाठी, फरसा से हमला करने के साथ अवैध तमंचा से फायरिंग की गई ; जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया ; जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोपहर तीन बजे इलाज शुरू होते ही इसराइल (42) पुत्र हबीब की मौत हो गई जबकि मारपीट और गोली लगने से मैनुद्दीन (38) पुत्र हबीब, मृतक का बेटा तौफीक (21), मुफीद (25) पुत्र मुबारक और सोनू (24) पुत्र इसराइल का इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा और सीओ रवि पोखर मौके पर पहुंचे। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!