चिल्हियां पुलिस ने जनता इण्टर कालेज कन्दवा बाजार के छात्र व छात्राओं को किया जागरूक

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ प्रवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव के नेतृत्व में बुधवार को उप निरीक्षक मोतीलाल, उप निरीक्षक शारदा प्रसाद, हेड कांस्टेबल पवन मौर्य, कांस्टेबल पीयूष प्रसून, महिला आरक्षी सुधा द्वारा जनता इण्टर कालेज कन्दवा बाजार के छात्र व छात्राओं को एकत्रित कर छात्राओं को उनके सम्मान एवं स्वालंबन मिशन के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्य के बारें जानकारी दी गयी और छात्र छात्राओं को शासन द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) व महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।



