गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

रायबरेली : पीआरवी 1771 के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को कुएं निकाला बाहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
गदागंज,रायबरेली। दीन शाह गौरा ब्लॉक के गौरा हरदो में गहरे कुएं में गिरी भैंस कड़ी मशक्कत के बाद पीआरबी एवं गांव के लोगों के द्वारा सकुशल कुआं से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा हरदो के हसउपुर निवासी हीरालाल की भैंस रात खूंटे से खुलकर अचानक कुएं में गिर गई।

और जब सुबह हुआ तो देखा की भैंस नहीं है काफी खोजबीन की फिर भी पता नहीं चला जब सुबह लगभग 11.00 बजे कुएं में देखा तो गहरे कुएं में दिखाई दी। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत की लेकिन नहीं निकाल पाए गांव के लोगों ने डायलॉग 112 को फोन किया और मौके पर पहुंची 1771 पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में इंजन ट्यूबल से पानी भरकर भैंस को निकाला गया। इस दौरान हसउ पुर गांव में सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। और 1771 पीआरबी के सिपाही ज्ञानचंद अमरेंद्र बहादुर यादव, और गदागंज प्रशासन की मौजूदगी में कुएं में गिरी भैंस को सकुशल निकला गया जिसकी मौके पर लोगों ने खूब सराहना की और मौके पर पहुंचे जवानों को धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button