गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाह अधिकारियों का डीएम ने रोका जून माह का वेतन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी द्वारा 11 जून को आईजीआरएस के विभिन्न संदर्भों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। समीक्षा में पाया गया कि तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ के तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नौ लेखपालों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में शासन की निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बढ़नी तथा उसका बाजार के अधिकारियों द्वारा भी शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क नहीं किया, स्थलीय निरीक्षण नहीं किया तथा जांच के परिणाम से आवेदकों को अवगत भी नहीं कराया। इसे शासन के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जून माह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!