गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

महराजगंज : बच्चों ने निकाली सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता रैली,लोगों को शपथ दिलाकर किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
महराजगंज। जनपद के मिठौरा अन्तर्गत गांधी चौराहे पर ग्रीन माउंट अकेडमी के छात्रो ने शासन की गाइड लाइन के अनुपालन में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता

अभियान के तहत रैली का आयोजन किया। इस दौरान सड़क पर बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यही नहीं बच्चों ने पुलिस की मौजूदगी में बगैर हेलमेट बाइक सवारों, बगैर सीटबेल्ट कार सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर चलने की शपथ दिलाई। साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों को फूल भेंट कर जागरूक किया। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए मानव श्रंखला बनाकर रैली का आयोजन किया। रैली विद्यालय से होकर खोस्टा एवं गांधी चौराहे पर सम्पन हुई। जिसमें चौक थाना प्रभारी श्यामसुंदर तिवारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद जियाउल हक, समस्त शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। बच्चों की अनोखे प्रयास को देखकर लोगों ने खूब प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!