गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवरात्रि पर गालापुर महाकाली स्थान पर फलाहार कार्यक्रम

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि की पावन बेला पर गालापुर स्थित मां महाकाली स्थान पर ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता कुंवर आनंद सिंह ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया और मां महाकाली से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा नेता कुंवर आनंद सिंह ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है। मां महाकाली सबकी मनोकामनाएं पूरी करें और क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ता है। फलाहार कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंजायमान रहा। वहीं डुमरियागंज बार भवन में अधिवक्ताओं द्वारा फलाहार का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने फलाहार किया। इस दौरान सौरभ पाल सिंह, उपेंद्र पाल, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, विनोद मिश्रा, राजमन यादव, बिंदु मिश्रा, रामबरन, रामलखन, महादेव राही, सुरेश गौतम, धर्मेंद यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!