जिलाधिकारी नेंआंगनबाड़ी केन्द्र तनेजवा का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र तनेजवा, विकास खण्ड जोगिया पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी। एएनएम को एचआरपी के बारे में जानकारी न होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एएनएम स्वेता चौधरी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। गर्भवती महिला रजिस्टर पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओ का रजिस्टर में पंजीकरण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सीडीपीओ जोगिया गोपाल सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। एएनएम आरसीएच नम्बर भी चढ़ाये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।




