गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल में हिंसा व अस्थिरता के बीच सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। नेपाल में हाल ही में फैली हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती है। उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल से सटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन निगरानी और विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल की विभिन्न जेलों से फरार हुए लगभग 60 कैदियों को भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की तत्परता खुफिया तन्त्र की सटीकता और सीमाओं पर मजबूत पकड़ का प्रमाण है। सशस्त्र सीमा बल ने स्पष्ट किया है कि वे राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध को भी बनाये रखते हुए अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। इन गिरफ्तारियों से यह सन्देश भी गया है कि सीमाओं पर कोई भी छूट नहीं दी जायेगी और हर प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियन्त्रण रखा जायेगा। सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश की सुरक्षा हर हाल में प्राथमिकता है और इस मिशन को सफल बनाने के लिए लगातार निगरानी जारी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!