रामकोला विधान सभा के लिए प्रभारी मनोनीत किये जाने पर ब्राह्मणों में दौड़ी खुशी की लहर

कुशीनगर/बोदरवार। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा ग्राम सभा साखोपार निवासी दिग्विजय मिश्रा उर्फ रिन्टू मिश्रा को रामकोला विधान सभा का प्रभारी मनोनीत किये जाने पर ब्राह्मणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विप्र बंधुओं के संगठन को और भी सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की कड़ी में रामकोला विधान सभा के विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा साखोपार निवासी दिग्विजय मिश्रा उर्फ रिन्टू मिश्रा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) का विधान सभा प्रभारी मनोनीत करते हुए अपेक्षा किया है कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन और समाज में सामंजस्य स्थापित कर लोगों की सेवा करते रहें तथा समाज के अंदर कमजोर एवं जरूरत मंद लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करें।रिन्टू मिश्रा को प्रभारी पद पर मनोनीत होते ही जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, हरिओम मिश्रा, संतोष चतुर्वेदी, सुनील पाण्डेय, डब्लू पाण्डेय, कृष्णमुरारी मिश्रा, अरविंद तिवारी, संतोष मिश्रा, अमित शुक्ला, विपिन तिवारी, संतोष पाण्डेय, अजय पाण्डेय, पुंडरीक मिश्रा आदि ने खुशी का इजहार किया है।