उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
किसानों के फसलों पर आग का ताण्डव, आंखों से छलका आंसू

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। एक बार फिर किसानों के फसलों पर आग का तांडव चला। आग की चपेट में आने से लगभग 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गयीं। क्षेत्रीय लोग और दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घन्टों मशक्कत करती रहीं। फसल में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं जलकर राख हो गया, जिसको देखकर किसानों के आंखों से आंसू छलक गया। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के धनौरा, महदेइया, लक्ष्मीनगर, कोटिया दीगर , नदवलियां गांव के सिवान के गेहूं फसल में आग का ताण्डव का मामला है।




