आवाज दो, हम एक हैं! लखनऊ में दिखेगा विश्वकर्मा समाज की एकजुटता का ऐतिहासिक नज़ारा

श्रावस्ती। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने देशभर के विश्वकर्मा वंशीय एवं सर्व समाज के संगठनों से एकजुट होकर आगामी 9 नवम्बर 2025 (रविवार) को रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में होने वाले विराट सामाजिक एकता कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सभा नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता, सम्मान और अस्तित्व की पहचान का संदेश है। मैं सभी विश्वकर्मा वंशीय भाइयों-बहनों तथा सर्व समाज के साथियों से निवेदन करता हूं कि कार्यक्रम की सफलता हेतु एकजुट होकर सहयोग दें। कार्यक्रम का नारा आवाज दो, हम एक हैं! लोगों में जोश और एकता का प्रतीक बन चुका है। सूत्रों के अनुसार इस आयोजन में उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में समाजजन पहुंचेंगे। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि लखनऊ का यह ऐतिहासिक समागम समाज की दिशा और दशा तय करेगा। तिथिरू 9 नवम्बर 2025 (रविवार) स्थान.रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ आह्वानकर्तारू डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकजन सोशलिस्ट पार्टी भारत एक जुट होने का आवाहन किया ।




