गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाकियू का 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में भाकियू (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष राजेश दूबे के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकियू ने श्जो अधिकारी न्यायिक है वो हमारा भाई है, जो अधिकारी गुण्डा है उसके सिर पर डण्डा हैश् जैसे नारे लगाये गये। जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने बताया कि जल निगम द्वारा गांवों में पाइप लाइन बिछाने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकार की लापरवाही बताया। राजेश दूबे ने खरीफ फसल के लिए राजकीय कृषि बीज भण्डार से मिले 5204 सांबा धान के बीज की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि 145-150 दिन में परिपक्व होने वाला यह बीज केवल 40 दिनों में ही बालियां देने लगा, जिससे फसल उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत पर भी चिन्ता व्यक्त की। किसानों ने जल निगम, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल सुधार की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। इनमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, जल निगम परियोजनाओं की जांच, किसानों को मुआवजा, नकली बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख मांगें थीं। उप जिलाधिकारी सदर मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद सनी, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, जिला महासचिव भोला यादव, नन्दलाल विश्वकर्मा, खुनियांव ब्लॉक प्रभारी राम लोटन सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!