विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर/बांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रतनसेन इंटर कॉलेज, बांसी में ष्विकसित भारत संकल्प सम्मेलन-2026ष् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, हर घर जल और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सभी नागरिकों से सहभागिता का आह्वान किया।पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का हर वर्ग राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा। वहीं शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।




