गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

संतोष कुमार द्विवेदी ने संभाला सिद्धार्थनगर के जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में श्री संतोष कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण जनपद सिद्धार्थनगर के जिला सूचना अधिकारी पद पर किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को पूर्वाह्न में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के समक्ष जिला सूचना अधिकारी, सिद्धार्थनगर का कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी वर्ष 2018 बैच के यूपीपीसीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह जनपद अंबेडकर नगर, अयोध्या एवं बहराइच में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिद्धार्थनगर पहुंचने के बाद उन्होंने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में समन्वय बनाकर जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!