गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

आगरा में जादूगरों का अनोखा कारनामा जादूगर मिस्टर इंडिया को मिला जीनियस वर्ड रिकॉर्ड सम्मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के जादूगर को आगरा शहर में आयोजित महान जादूगर ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह के दौरान जादूगर जूनियर ओपी शर्मा के संरक्षण में जादू की दुनिया का एक अनोखा और ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। 1 अप्रैल 2026 को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित पर्यावरण संरक्षण के तहत जन जागरूकता इस कार्यक्रम में 100 से अधिक जादूगरों ने मिलकर एक ही गमले में जादुई अंदाज़ में पौधा उगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।इस अद्भुत उपलब्धि के दौरान जनपद गोण्डा के अन्तर्राष्ट्रीय जादूगर मिस्टर इंडिया का नाम जीनियस वर्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों और जादू प्रेमियों को आश्चर्यचकित कर दिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए जादूगरों ने अपनी कला और सामूहिक प्रदर्शन से इस रिकॉर्ड को सफल बनाया।इस खास मौके पर इंटरनेशनल मैजिशियन मिस्टर इंडिया गोंडा को भी सम्मानित किया गया। उन्हें इस रिकॉर्ड प्रयास में सक्रिय भागीदारी, समर्पण और योगदान के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।कार्यक्रम के आयोजन जादूगर अखिलेश जैसवाल ने बताया कि यह आयोजन महान जादूगर ओ.पी. शर्मा की स्मृति को समर्पित था। इस पहल ने उनकी विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ जादू कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बन गया कि जब कला और एकता का संगम होता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिंह बघेल (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार),पुरुषोत्तम खण्डेलवाल (विधायक आगरा),पूनम वाष्णेय ज्योतिषाचार्य,इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर सम्राट शंकर,मेन्टलिस्ट मैजिशियन सीके चौधरी,मैजिशियन एन्ड सोशल वर्कर अशोक अग्रवाल भल्ला जी सहित तमाम जादूगर एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!