उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बनकटा बांध पर राप्ती नदी के तट पर कराये जा रहे कार्यों का हुआ निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर द्वारा उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय के साथ सिंचाई विभाग द्वारा बांसी बनकटा बांध पर राप्ती नदी के दाए तट पर कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्य (डेंपनर निर्माण एवं लांचिंग एप्रन, स्लोप पिचिंग तथा आरसीसी परक्यूपाइन लगाने) का निरीक्षण किया गया। मौके पर डेंपनर निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड को निर्देश दिया कि सभी कटाव निरोधक कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार, सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, मिथिलेश लाल दास आदि उपस्थित थे।




