गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अलीदापुर व सियाँव नानकार में चौपाल का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अलीदापुर व सियाँव नानकार में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलीदापुर में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव सन्दीप सरोज ने की तो वहीं सियाँव नानकार में कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव कामेश्वर मिश्रा ने की।चौपाल कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ने कहा कि 21 दिनों के अंदर ही जन्म-मृत्यु पत्र हेतु आवेदन करें, ताकि आप लोगों को बेबजह भागदौड़ न करनी पड़े। साथ ही स्वच्छता को लेकर विभिन्न बातों को साझा किया। बहरहाल चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायत अलीदापुर में सचिव सन्दीप संरोज, ग्राम प्रधान पंकज चौबे के साथ पंचायत सहायक मनोज कुमार गुप्ता व रोजगार सेवक राजेन्द्र शुक्ला सफाई कर्मी राजकुमार, हरीश, के साथ गाँव के उर्मिला, धर्मबीर आदि मौजूद रहे तो वहीं ग्राम पंचायत सियाव नानकार में सचिव कामेश्वर मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि रामधारी त्यागी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री विनीता त्यागी, सहायिका मीना, रोजगार सेवक गिरजेश चौधरी, पंचायत सहायक सोनी, अंकित त्यागी, अजय, दिनेश कुमार, रामराज, धनई प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!