गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

फाइनल मुकाबला ओबरा और गाजीपुर के बीच हुआ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 में क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला ओबरा और गाजीपुर के बीच भाजपा सभासद चंद्रप्रकाश दुबे के द्वारा टास करा कर मैच का शुभारंभ किया गया,ओबरा की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 131 रन का स्कोर खड़ा किया,ओबरा की तरफ से अनुराग रघुवंशी ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 बाल पे 61 रन तो वहीं प्रदीप ने 3 चौके की मदद से 19 रन बना कर अपनी टीम का स्कोर 131 रन पर पहुंचाया,गाजीपुर की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए और सुमित जायसवाल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए,जवाब में गाजीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र,10.4 ओवर में 7 विकेट खो कर फाइनल मैच को 3 विकेट से जीत हासिल किया,गाजीपुर की तरफ से संदीप मौर्य 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 17 बाल पे 37 रन तो वहीं अरशद अहमद ने 1 छका लगाकर 23 रन बनाकर अपनी टीम को जीत का खिताब दिलाया, ओवरा की तरफ से सनी 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट तो वही अनुराग ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। विधायक भूपेश चौबे व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह जी,जिला मंत्री संतोष शुक्ला के द्वारा आमिर रज्जा को मैन आफ द मैच व विजेता रही गाजीपुर व उपविजेता रही ओबरा की टीम को ट्राफी दिया गया,इस अवसर पर जिला मंत्री संतोष शुक्ला,मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ,रजनीश रघुवंशी ,नवल वाजपेई, दीपक दुबे ,राजेश चौबे, सुनील सिंह जी,आशुतोष शुक्ला राजन तिवारी, के द्वारा विजेता व उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे को डायट परिसर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी अनुप तिवारी ने दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!