उत्तर प्रदेशबलरामपुर
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न,

पचपेड़वा। उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। पचपेड़वा नगर पंचायत समेत पूरे जनपद में लोक आस्था का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को तड़के 4 बजे से ही जगह-जगह बनाए गए छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां व्रतियों ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। पचपेड़वा में रिमझिम के बीच व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।पचपेड़वा पुरैनिया पोखरे में नव निर्मित छठ पूजा घाट पर सभी जगह अर्घ्य अर्पित करने के दौरान मेले जैसा नजारा दिखा। छठी मइया के गीत गूंजते रहे।इस दौरान महिलाओं के मुख से नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा और ई ओ अवनीश कुमार सिंह की काफी तारीफ सुनने को मिला।




