गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बर्डपुर : मंडल में शुरू हुआ बूथ सशक्तिकरण अभियान


दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के शक्ति केंद्र बर्डपुर नंबर 9 प्रथम अंतर्गत बूथ संख्या 58 पर मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण का अभियान चलाकर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख का गठन किया गया।

अभियान में भारती। य जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा जनपद सिद्धार्थनगर के प्रवासी प्रभारी संजीव राय तथा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति में उक्त बूथ समिति का गठन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के पश्चात हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रवाद संजीव कुमार राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ को केंद्रित करते हुए कार्य करती है और बूथों की सशक्त टीम के अथक परिश्रम एवं मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी आज देश और प्रदेश में दूसरी बार विराजमान है। उन्होंने कहा कि जब हमारी बूथ की कमेटी मजबूत होगी तो हमारा संगठन भी मजबूत होगा भारतीय जनता पार्टी का संगठन जातिवाद, ऊंच-नीच एवं अन्य अवधारणाओं को खंडित करते हुए सर्वव्यापी तथा सर्व समावेशी होता है। उन्होंने मंडल के सभी समय सीमा में गठन करते हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का डाटा सरल एप पर अपलोड किए जाने को लेकर कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है पहले वाले जो आजादी के 75 वर्षों में रुके हुए विकास कार्यों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने नवसृजित नगर पंचायत कपिलवस्तु में भी विकास का पहिया तेजी से दौड़े इसको लेकर के आगामी होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कपिलवस्तु नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाने को लेकर कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनमानस से अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने सत्यापन के दौरान उपस्थित समिति के सदस्यों तथा पन्ना प्रमुख आदि का वृत्त लेते हुए उन सभी से संगठन के प्रति सदैव तत्पर रहने तथा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर अपील की। इस दौरान जिला महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह कन्हैया पासवान, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक विवेक गोस्वामी, शक्ति केंद्र प्रभारी अरविंद उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय , अल्प कालिक विस्तारक आर्यन कसौधन, बूथ अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, महामंत्री विनय राव, आईटी सेल के विनय कुमार वर्मा सत्यनारायण कसौधन सोशल मीडिया पवन पाठक, लक्ष्मण चौरसिया, जवाहिरलाल, अकबाल हुसैन, दूधनाथ, अवधेश, लालू, संतराम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button