उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिले में पैर पसार रहा फेक जन्म पत्र बनाने का गोरखधन्धा

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में फेक जन्म पत्र बनाने का गोरख धन्धा पैर पसार रहा है। वहीं फेक जन्म पत्र बनाने वाले गलत साक्ष्यों और तथ्यों को आधार बनाकर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। आपको बता दें कि जिसका कोई रिकार्ड नहीं है उसको भी अस्पताल में जन्म दिखाकर प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है। वहीं झूठे शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किये जा रहे हैं। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोगिया में जन्म प्रमाणपत्र के लिए किये गये आवेदन से मामला उजागर हुआ।




