गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जिलाधिकारी नें किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा इमरजेन्सी वार्ड, वार रूम आदि को देखा गया। एचआरपी रजिस्टर में दर्ज 02 एचआरपी महिला नासरीन एवं मंजू से जिलाधिकारी द्वारा फोन से वार्ता किया गया। माह अप्रैल 2025 के एचआरपी रजिस्टर में 39 महिला पंजीकृत थी। आगामी 03 माह में गर्भवती महिलाओ की होने वाली डिलीवरी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया गया। एनबीएसयू एवं एनआईसीयू, एडमिशन रजिस्टर को देखा गया। आरूषि यादव से बच्चों के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। एनबीएसयू उपकरण की लिस्ट चस्पा कराने का निर्देश दिया। प्रसव रजिस्टर को देखा गया। आज 03 बच्चो का जन्म हुआ है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ्र पर कराये जा रहे निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शोहरतगढ़ को निर्देश दिया कि समय से एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!