सिद्धार्थनगर : नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाइन आवेदन किया आमंत्रित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई0टी0आई0) में सत्र 2023 के तृतीय चरण चयन सूची से दिनांक 31.08.2023 तक प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। पूर्व निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया-2023 के अनुसार तृतीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थी से नवीन विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों हेतु नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में अचयनित अभ्यर्थी तथा उक्त चरण में चयनित परन्तु प्रवेश से वंचित समस्त अभ्यर्थी वेबसाइट ीजजचरू//ूूू.ेबअजनच.पद पर लाग इन कर अपना पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि प्रविष्ट कर आवेदन पत्र में जनपद स्तर पर प्रवेश हेतु इच्छित संस्थान एवं रिक्त व्यवसायों का विकल्प, लिंग, उपवर्ग व नयें ग्रुप को पुनः पंजीकृत करा लें। राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए ऑनलाइन नवीन आवेदन करने के लिए उपरोक्त वेबसाइट पर बने हुए लिंक “चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी द्वारा आवेदन” पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है। उक्त जानकारी के सम्बन्ध में राजकीय आई0टी0आई0, बांसी/नौगढ़, सिद्धार्थनगर के प्रधानाचार्य मस्तराम वर्मा द्वारा बताया गया कि उपरोक्त पंजीकरण की कार्यवाही दिनांक 06.09.2023 प्रातरू से दिनांक 08.09.2023 रात्रि 12.00 तक की जा सकेगी।




