गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : रामनगर सभागार में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह


दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। होली का त्योहार धर्म सम्प्रदाय-जाति बंधन की परिधि से परे जाकर सम्पूर्ण मानव जाति को भाई-चारे एवं समरसता का संदेश देता है। होली का त्योहार असत्य पर सत्य की व अधर्म पर धर्म की जीत तथा बाह्य व आन्तरिक अपवित्रता को साफ करके सामाजिक, राजनीतिक व मानसिक विक्तत्व विचारों के रूप में जो कटक विद्यमान हैं, उन्हें समूल होलिका में दहन कर उत्सव को मनाएं तथा सभी लोग अपने-अपने पदीय दायित्वों का निर्वाह भी पूरी निष्ठा व मनोयोग से करते हुए सामाजिक सद्भाव रखते हुए क्षेत्र के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

उक्त उद्गार क्षेत्र पंचायत रामनगर के प्रमुख व भारतीय जनता पार्टी के प्रातीय परिषद के सदस्य यशकांत सिंह ने क्षेत्र पंचायत सभागार रामनगर में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित सदस्यों प्रधानों व विकास तथा अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सम्मान्त नागरिकों के साथ व्यक्त किया। अंत में क्षेत्र प्रमुख श्री यशकांत सिंह ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए फूलों की होली खेली व उपहार भेंट किया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष पवन द्विवेदी उर्फ मन्टू दूबे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, अजय सिंह, प्रधान जयराम चौधरी रजत सिंह, राजेश पाठक, अध्यक्ष निर्माण समिति रामनगर प्रशांत सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज सिंह, मण्डल महामंत्री द्वय गिरजेश मिश्रा, गिरजेश यादव डब्लू जयसवाल, राजू वर्मा, परमात्मा दूबे वीर श्रीवास्तव शिवम, हैप्पी मिश्रा, आदर्श मिश्रा,वीरेन्द्र चौधरी, अब्दुल मोबीन खान, राजू करैली, प्रदीप कुमार सिंह आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिलेश्वर शुक्ल बाबा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!