खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग टीम ने अग्रहरि किराना स्टोर पर मारा छापा, लिए सैंपल

सिद्धार्थनगर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करायें जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मंगलवार को जनपद सिद्धार्थनगर के पकड़ी जोगिया रोड पर सहायक आयुक्त खाद्य।।, सिद्धार्थनगर आर0एल0 यादव एवं नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा अग्रहरि किराना स्टोर पर छापा मारकर मानक के अनुरूप न होने के सन्देह पर एक नमूना काजू, एक नमूना साबुदाना, एक नमूना वनस्पति तथा एक नमूना मोनो सोडियम ग्लूटामेट का संग्रहित किया गया। परिसर में गन्दगी पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता को साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी0के0 वर्मा, जय प्रकाश, आर0एन0 वर्मा तथा नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहें।




