गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र में घूमने वाले छुट्टा जानवर पकड़ने का अभियान हुआ शुरू

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | प्रशासक/अधिशासी अधिकारी के आदेशाअनुसार आदर्श नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र में घूमने वाले छुट्टटा जानवर पकड़ने का अभियान शुरू कराया गया | पहले दिन करीब दो दर्जन जानवरों को पकड़ा गया ; आवारा जानवरों को सड़क पर घूमने से आये दिन दुर्घटना होती है | अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि जनमानस की समस्या को देखते हुए नगर क्षेत्र में छुटृटा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है | आवारा जानवरों के सड़क पर घूमने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है; खुले घूमते जानवर नगर क्षेत्र की बहुत बड़ी समस्या है | उन्होंने बताया कि कैटल गाड़ी द्वारा छुटृटा जानवरों को पकड़ा जा रहा है तथा जानवरों को पड़कर गौशाला भेजा जाएगा ; यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। अभियान में लिपिक सत्यपाल यादव ,कौशल त्रिपाठी ,सी०एम०फेलो आशीष सिंह (प्रोजेक्ट एनालिस्ट) संदीप कुमार,बृजेश ,अभिषेक वार्ड सभासद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button