सपा सुप्रीमो कर रहें हैं बाबा साहब का अपमान

बांसी। बाबा साहब डा. भीमराम आंबेडकर के साथ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कटे हुए फोटो लगाने से बाबा साहब को मानने वालों में आक्रोश है। इस बारे मे युवा समाज सेवक प्रमोद कुमार हिंदू ने कहा कि ये दलित, पिछड़ों व वंचितों को अधिकार दिलाने वाले बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान है । आवश्यकता पड़ने पर विरोध दर्ज कराकर प्रदर्शन किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से ऐसा लग रहा था राहुल गांधी व अखिलेश यादव से ज्यादा बाबा साहब का सम्मान करने वाला और कोई नहीं है, लेकिन सपा के द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगाया गया। इसमें आधा चेहरा बाबा साहब का और आधा अखिलेश यादव का। इसके जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि अखिलेश यादव बाबा साहब के बराबर है। दलित, पिछड़ों व वंचितों को अधिकार दिला करके आज भारत को एक संपन्न समर्थ विकसित भारत बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित किया। उनका अपमान सपा के दूषित मानसिकता को दर्शाता है। जो स्थान बाबा साहब का है उसे दूसरा नहीं ले सकता है।




