भाजपा हाई कमान ने फिर एक बार बृजेश पाण्डेय को जिला अध्यक्ष की सौंपी कमान
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बृजेश पांडेय को बहराइच जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में उनकी मजबूत पकड़, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी अनुसार बृजेश पांडे की राजनीतिक यात्रा का कद बहुत ऊंचा है उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता बनने के बाद उन्हें मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बनने का मौका मिला ; जिस पर उन्होंने बखूबी काम करके मंडल में अपना वर्चस्व बनाए रखा तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई ; इस जिम्मेदारी को अपनी काबिलियत के जरिए सिद्ध करते हुए पार्टी को जिले में काफी उच्च स्तर तक पहुंचाया ; फिर इन्हें जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई ; इस जिम्मेदारी के दौरान इन्होंने बहराइच जिले में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा से जोड़कर पार्टी की ताकत बहराइच जिले में काफी हद तक मजबूत किया ; जिस कारण से भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान ने इन पर विश्वास करते हुए इन्हें जिला अध्यक्ष भाजपा के रूप में कमान सौंपा ; जब इन्हें जिला अध्यक्ष भाजपा का पद मिला तो इन्होंने पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक हर तरफ मजबूत किया और भाजपा सदस्यता अभियान के तहत उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों को 5000 और जिला पंचायत सदस्यों को 500 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया था, जिसे कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ आगे बढ़ाया | बूथ सम्मेलनों में भी उनकी जबरदस्त भागीदारी रही ; जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में विजय पाने के मंत्र दिए। उनकी इस काबिलियत को देखते हुए भाजपा के शीर्ष स्तर से इन्हें पुनः एक बार जिला अध्यक्ष बहराइच भाजपा के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पार्टी को जिले में हर स्तर पर मजबूत कर सके | उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई । ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है, और समर्थक उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं |





