गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़श्रावस्ती

महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ 26 जुलाई को

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के स्ववित्त पोषित शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) प्रातः 10रू00 बजे महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रावस्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 290 श्रावस्ती विधानसभा के माननीय विधायक पंडित रामफेरन पाण्डेय होंगे। उनके कर-कमलों द्वारा योजना के लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी, सहायक आचार्य, महामाया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रावस्ती हैं। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, प्राचार्य एवं नोडल उच्च शिक्षा, श्रावस्ती कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय करेंगे। प्रशासन की ओर से जिला विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस अवसर पर जनपद के स्ववित्त पोषित शिक्षकों सहित उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्रदान करना तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button