गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडाब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद ने ली खूनी संघर्ष , पिता-पुत्र घायल ,4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद में लगातार जमीनी विवाद में पढ़ते खूनी संघर्ष का करण कहीं न कहीं लोगों कानून का लचीलापन भी साबित हो रहा है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बैरिया मधईपुर गांव का जहां जमीनी विवाद में मंगलवार शाम 7 बजे को जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।बैरिया गांव निवासी विजय मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा का पड़ोसी पक्ष शिव राज मिश्रा से जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गुट बनाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय मिश्रा और उनके पुत्र मोती लाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल व बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा संख्या 0723/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button