गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पुरैना में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

इटवा/सिद्धार्थनगर। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के ग्राम पुरैना में समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडीए चर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ये सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को इनसे होशियार रहने की जरूरत है। जब वोट का समय आता है तो आप लोगों को गुमराह करके वोट ले लेते हैं और फिर आप लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और गरीब सब परेशान हैं, उनका कोई पुरसाहाल नहीं है। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बहरयची प्रसाद प्रेमी ने कहा कि संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसी संविधान को भाजपा की सरकार संशोधन करके कमजोर कर रही है। इस अवसर पर बबलू पाठक, सत्येंद्र यादव, चंद्रभूषण आर्य, हक्कू हसन, अफजल अली, वसीउल्लाह, तसव्वर नेता, असरफ अली, फूलचंद, राजाराम बौद्ध, सिद्धू, मो. उमर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!