बैंक द्वारा वित्तीय समावेश और बैंकिंग की दी गई जानकारी

ककरहवा/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक की शाखा ककरहवा द्वारा शुक्रवार को ग्राहक जागरूकता चौपाल का अयोजन ककरहवा में स्थित नेहरू इंटर कालेज परिसर में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्र नौगढ़ के क्षेत्रिय प्रबंधक ब्रजेन्द्र नागराजन द्वारा बैंक में बचत खाते, किसान क्रेडिट कार्ड, सीएम युवा सहित सरकार की अन्य जनकल्यणकारी योजनाओ तथा समय से श्रृण अदयागी के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्रबंधक साख शिवम् सिंह ने व्यवसायी वर्ग हेतु जीएसटी एक्सप्रेस सहित कई योजनाओं के बारे में बताएं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की बैंकिंग से जुड़ी समस्याएं का निदान किया गया।इस अवसर पर,शाखा प्रबंधक इंदु भूषण त्रिपाठी,महेश मणि त्रिपाठी, अधिकारी अनुराग खुल्बे, संदीप गुप्ता, अम्बरीष जयसवाल, विनोद गुप्ता, ओरीलाल श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, रामदास, राजकुमार, प्रदीप गोस्वामी, मंजूर खा, गनेश, रामपाल यादव, सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।




