संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का मौत परिजनों में मचा कोहराम

बलरामपुर। ललिया बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ में लटकते मिला है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया है। आपको बताते चलें स्थानीय थाना ललिया क्षेत्र के अंतर्गत शिवम गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता 25 वर्षीय निवासी बहादुरगंज रतनपुर का शव समय करीब 6रू00 बजे बेनीडीह गांव से लगभग 3 सौ मीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में रामकुमार वर्मा के खेत में बैर के पेड़ में रस्सी से लटकता हुआ मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। वही घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर थाना ललिया पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचती है और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू करती थी। घटना की जानकारी देते हुए चचेरे भाई गुलशन ने बताया कि शिवम गुप्ता टेंट हाउस पर काम करते थे जो मंगलवार को बेनीडीह गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगाने शाम 7रू30 बजे घर से गए थे। गुलशन ने बताया की शिवम ने मुझे 9रू43 पर फोन किया था लेकिन मेरा फोन चार्जिंग पर लगा होने के कारण मैं उठा नहीं सका जब मैंने देखा तो 39 मिनट बाद फिर कॉल बैक किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ कई बार फोन करने पर रिसीव न होने के कारण हम लोग गांव के आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन उनका कुछ पता ना चल सका। वही पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया की मैं मजदूरी करने श्रावस्ती जिले में चला गया था और वहां से जब वापस आया तो हमको जानकारी मिली कि मेरा बेटा शिवम मिल नहीं रहा है तो हम लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला और सुबह हम लोगों को समय लगभग 6रू00 बजे गांव के कुछ लोगों द्वारा जानकारी मिलती है कि रामकुमार के खेत में लगे बैर के पेड़ में रस्सी से लटक रहा है। जब हम लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि मेरा बेटा शिवम ही है। बेटे को इस हालत में देखकर मेरे घर में कोहराम मच गया है। उन्होंने बताया बताया कि शिवम की शादी पुष्पा देवी के साथ 5 साल पहले हरैया में हुई थी। लेकिन शिवम के कोई औलाद नहीं थे। परिवार हंसी खुशी से रह रहा था। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ललिया सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लियाहै। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है जो साक्ष संकलन इकट्ठा कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला संदीप है प्रथम दृष्टि आत्महत्या ही प्रतीत होता है शव का पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच किया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।



