समाज में भेदभाव की भावना कम होती है और समरसता का विकास होता है: डॉ0 जय नारायण त्रिपाठी
स्वयंसेवकों ने शोहरत नाथ मन्दिर, सड़कों की साफ-सफाई एवं व्यायाम किया

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन यानी मंगलवार की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा शोहरत नाथ मन्दिर, सड़कों की साफ-सफाई एवं व्यायाम के साथ हुई। सभी स्वयंसेवकों ने गांधीनगर वार्ड नं0-10 एवं शिवनगर वार्ड नं0- 09 में जाकर साफ-सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान स्वयसेवकों ने लोगों को प्रेरित किया कि वे अपने घर के अन्दर की सफाई के साथ-साथ घर के बाहर की सड़क और नालियों को भी साफ रखें। अपराह्न बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था -सामाजिक न्याय और समरसता में राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ0 जय नारायण त्रिपाठी एवं विशिष्ट वक्ता मनीष कुमार व आनन्द पाण्डेय थे। मुख्य वक्ता डॉ0 त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में सभी जाति, धर्म, और आर्थिक स्थिति के लोगों को समान रूप से शामिल किया जाता है। जिससे समाज में भेदभाव की भावना कम होती है और समरसता का विकास होता है। तत्पश्चात स्वयंसेवकों के लिए एक समूह चर्चा और अनुभव साझा करने के सत्र का हुआ। जिसमें सभी ने अपनी सीख और अनुभव साझा कियें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं कविता का प्रस्तुति दीं। इस कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे उठे….. एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, समीक्षा सिंह, शिवांगी, श्वेता, संजय सहित अन्य लोगों उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।




