सड़क दुर्घटनाओं में बन रही संजीवनी 108 की सर्विस

दैनिक बुद्ध का संदेश
जोगिया। सिद्धार्थनगर जोगिया ब्लॉक के बुद्धमाहिया पकड़ी में आज सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना हुई। समीर पुत्र मेहदी हसन नामक युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरने की वजह से सर और शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोटे आयी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही सीएचसी शोहरतगढ़ अस्पताल से तैनात 108 एंबुलेंस के म्डज् विपिन एवं च्पसवज राजेश ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। म्डज् की सूझबूझ, त्वरित निर्णय और बेहतर ट्रेनिंग की वजह से समय रहते घायल को उपचार मिल सका। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने म्डज् टीम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि कृ ष्सरकार की 108 सेवा और म्डज् के इस प्रयास ने आज एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया।ष्




