गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
संत कबीरनगरउत्तर प्रदेश

विधायक ने ग्राम चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
संत कबीरनगर। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बुध्दवार को विकास खण्ड क्षेत्र के गांव डमरुवार में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विधायक ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं और आधुनिक कृषि संसाधनों का लाभ मिल रहा है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने प्रदेश में बेहतर हुई कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और विकास कार्यों को गति मिली है। चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसी दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार द्विवेदी, एडियो पंचायत अधिकारी, आनन्द मोहन,ग्राम विकास अधिकारी अवनीश कुमार गौड़, संजय कुमार, अभिनव रवि वस्त,अक्षय कुमार, शिवम् दूबे, पंचायत सहायक स्नेहलता, अशोक कुमार द्विवेदी, तारेश द्विवेदी, नागेन्द्र पाठक,सोनू दूबे,देव प्रताप सिंह,अमरीश मिश्रा , प्रमोदगौतम, बालगोविन्द, विशालमिश्रा, दयाशंकर, रोजगार सेवक श्रीभागवत, सत्यप्रकाश चौबे,सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!