गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली 2022 के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों एवं पत्रकारों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपजिलाधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि जनपद में 05 नवसृजित निकाय नगर पंचायत कपिलवस्तु बिस्कोहर, भारत भारी बढ़नी चाफा, इटवा तथा 02 सीमा विस्तारित निकाय नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़ हैं। में 04 अप्रभावित निकाय नगरपालिका परिषद बांसी, नगर पंचायत उसका बाजार, डुमरियागंज, बढनी बाजार हैं। जनपद में 09 नगर पंचायत व 02 नगर पालिका परिषद कुल 11 निकाय है। नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली को तैयार करने हेतु सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी को बनाया गया है।

नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली को तैयार करने हेतु अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार को बनाया गया है। नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली को तैयार करने हेतु समन्वयक अधिकारी सम्बन्धित निकाय के अधिशासी अधिकारी को बनाया गया है। जनपद में 11 नगरीय निकायों के 186 वार्ड, 155 मतदान केन्द्र 309 मतदान स्थल में कुल 2,46,088 मतदाता है। जनपद के 11 नगरीय निकायों में 309 बी0एल0ओ0, 37 पर्यवेक्षक, 13 सेक्टर आफिसर नियुक्त किये गये हैं। उपजिलाधिकारी प्रियंका वर्मा ने बताया कि जनपद में नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा। ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन दिनांक 31 अक्टूबर, 2022, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना दिनांक 01 नवम्बर, 2022 से 07 नवम्बर, 2022 तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 08 नवम्बर, 2022 से 12 नवम्बर, 2022 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 17 नवम्बर 2022 तक, अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन दिनांक 18 नवम्बर, 2022 है। इस बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) हरिचरन लाल पटेल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण की उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button